डेयरी स्टेट परियोजना

डेयरी स्टेट परियोजना की स्थापना का मुख्य उद्देश्य दुग्ध उत्पादन क्षमता में वृद्धि कर प्रदेश की आर्थिक दर के विकास में सहयोग करना |

उद्देश्य

जबलपुर में डेयरी स्टेट परियोजना की स्थापना का मुख्य उद्देश्य डेयरी उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिये एक ही स्थान पर सभी मूलभूत सुविधायें उपलब्ध करवाना है, जिससे दुग्ध उत्पादन में वृद्धि होगी एवं दूध उत्पादन की लागत में कमी आयेगी । साथ ही डेयरी व्यवसाय को असंगठित क्षेत्र से संगठित क्षेत्र में लाना भी इस योजना का उद्देश्य हैं । इस योजना का स्कोप जबलपुर शहर के समस्त डेयरी विस्थापितों के लिए नहीं है किन्तु जबलपुर शहर के विस्थापित डेयरी संचालक योजनान्तर्गत भूखंड आवंटन हेतु आवेदन करते है तो उनके आवेदनों पर नियमानुसार एवं पात्रतानुसार भूखंड आवंटन हेतु विचार किया जायेगा
Read More...

पृष्ठभूमि

प्रदेश की विगत पाॅंच वर्षों में दुग्ध उत्पादन में औसत वृद्धि पर 6.9 प्रतिशत रही है । जबकि प्रदेश की तुलना में भारत की दुग्ध उत्पादन में वृद्धि पर 3.64 प्रतिशत ही रही है । गौवंश के क्षेत्र में हम संपूर्ण देश में प्रथम स्थान पर है, दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में हमारा तीसरा स्थान है । मध्यप्रदेश में वर्ष 13-14 में प्रति व्यक्ति दुग्ध उपलब्धता 345 ग्राम है जो वर्त्तमान में 545 ग्राम है यह राष्ट्रीय औसत 394 ग्राम प्रतिदिन से अधिक है ।
Read More...

परियोजना का संचालन

परियोजना के संचालन के लिये परियोजना संचालन समिति होगी

  • परियोजना का संचालन

  • 1. कार्यपालिक संचालक, म.प्र. राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम, भोपाल - अध्यक्ष
  • 2. उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें, जबलपुर - उपाध्यक्ष
  • 3. कार्यपालिक अधिकारी, म.प्र. राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम, जबलपुर - सचिव
  • 4. अध्यक्ष, डेयरी स्टेट जबलपुर सहकारी समिति - सदस्य
  • 5. सचिव, डेयरी स्टेट जबलपुर सहकारी समिति - सदस्य
  • परियोजना संचालन समिति का कार्य

  • 1. प्लाट आवंटन/निरस्तीकरण
  • 2. सुरक्षा निधि प्राप्त करना
  • 3. किराया प्राप्त एवं निर्धारण करना
  • 4. आवंटियों के मध्यवाद - विवाद का निपटारा करना
  • 5. शासन एवं आवंटियों के बीच समन्वय स्थापित करना

उद्देश्य

जबलपुर में डेयरी स्टेट परियोजना की स्थापना का मुख्य उद्देश्य डेयरी उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिये एक ही स्थान पर सभी मूलभूत सुविधायें उपलब्ध करवाना है.

कार्यालय पता

  • कार्यपालिक अधिकारी, म.प्र. राज्य पशुधन
    एवं कुक्कुट विकास निगम, जबलपुर
    संयुक्त संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं, परिसर,
    मिल्क स्कीम भवन, शोभापुर रोड, आधारताल,
    जबलपुर। 482004
  • साइट का पता : डेयरी स्टेट परियोजना,
    म.प्र. राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम, जबलपुर
    ग्राम - खम्हरिया (बरेला), जनपद पंचायत, जबलपुर
  • Phone No.: 942-538-9353